| Whatsapp Channel |
| Telegram channel |
Chori Hua Mobile Kaise Dhundhe – अगर आपका फोन गुम हो गया है या चोरी हो गया है और आप जानना चाहते हैं कि उसे IMEI नंबर या Gmail ID से कैसे ट्रैक किया जा सकता है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको यह भी बताएंगे कि चोरी हुआ मोबाइल कैसे लॉक करें और मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता करें।
आजकल मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है। कई बार चोरी करने वाला SIM कार्ड निकालकर फेंक देता है। ऐसे में बिना SIM वाला मोबाइल ढूंढना मुश्किल लगता है। लेकिन सही तरीके अपनाकर आप अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन जान सकते हैं।
IMEI नंबर से मोबाइल कैसे ढूंढें?
हर मोबाइल में एक यूनिक IMEI (International Mobile Station Equipment Identity) नंबर होता है। यही नंबर फोन को ट्रैक करने में काम आता है।
यह नंबर मोबाइल के बॉक्स पर, बैटरी स्लॉट में या डायलर कोड से पाया जा सकता है। अगर आपको नहीं पता कि अपना IMEI नंबर कैसे निकाले, तो यह तरीका अपनाएं:
- मोबाइल के Dialer App को खोलें।
- कोड टाइप करें:
*#06# - स्क्रीन पर आपके मोबाइल के 2 IMEI नंबर दिखाई देंगे (IMEI 1 और IMEI 2)।
इन नंबरों को नोट कर लें। अब नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर FIR दर्ज करें और वहां IMEI नंबर दें। इसी के आधार पर पुलिस आपका मोबाइल ट्रैक करेगी।
FIR दर्ज करने पर आपको एक Complaint Number भी मिलेगा, जिसे आगे मोबाइल लॉक करने या ट्रैकिंग में उपयोग किया जाएगा।
IMEI नंबर से मोबाइल कैसे लॉक करें?
अगर आपका फोन चोरी हो गया है और आप नहीं चाहते कि चोर उसे इस्तेमाल करे या बेच सके, तो आप IMEI नंबर की मदद से मोबाइल को लॉक कर सकते हैं।
लॉक होने के बाद मोबाइल पूरी तरह से डेड हो जाएगा और किसी काम का नहीं रहेगा। इस तरह आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और डिवाइस बेकार हो जाएगा।
Gmail से चोरी हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें?
अगर आपको लगता है कि आपका मोबाइल कहीं रखकर भूल गए हैं या चोरी होने के बाद भी चालू है, तो आप Gmail ID से उसे ट्रैक कर सकते हैं।
इसके लिए आपके मोबाइल में GPS ऑन होना चाहिए और उसमें आपकी Gmail ID लॉगइन होनी चाहिए।
सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है Google Find My Device ऐप का इस्तेमाल करना।
मोबाइल ढूंढने के स्टेप्स:
- किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर पर Google Find My Device ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
- उस Gmail ID से लॉगिन करें जो आपके खोए मोबाइल में इस्तेमाल हो रही थी।
- लॉगिन के बाद आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखेगी जिनमें यह Gmail ID है।
- चोरी हुए मोबाइल को चुनें।
- अब ऐप आपके मोबाइल से कनेक्ट होने की कोशिश करेगा और उसका लोकेशन मैप पर दिखा देगा।
अगर फोन पास ही कहीं रखा है तो आप जाकर ले सकते हैं। अगर चोरी हुआ है तो तुरंत मोबाइल को लॉक कर दें।
चोरी हुआ मोबाइल कैसे लॉक करें?
Google Find My Device से आप अपने फोन को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए:
- ऐप खोलें और चोरी हुए मोबाइल को चुनें।
- अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे – Play Sound, Secure Device, Erase।
- Secure Device पर क्लिक करें।
- नया पासवर्ड सेट करें और Confirm करें।
- चाहें तो एक Recovery Message डालें (जैसे अपना एड्रेस या संपर्क नंबर), ताकि अगर किसी को मोबाइल मिला तो वह आपको लौटा सके।
- इसके बाद Secure Device पर क्लिक करें।
अब आपका फोन लॉक हो जाएगा और बिना पासवर्ड के कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
चोरी हुए मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
सरकार ने चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसे Central Equipment Identity Register (CEIR) कहते हैं।
इसके जरिए आप अपने फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करा सकते हैं और ट्रैकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
मोबाइल गुम होने पर हेल्पलाइन नंबर: 14422
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख में आपने जाना कि IMEI नंबर और Gmail ID की मदद से चोरी हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें, ट्रैक करें और लॉक करें।
- IMEI नंबर पुलिस को देकर मोबाइल ट्रैक करा सकते हैं।
- Gmail ID और Google Find My Device से लोकेशन पता कर सकते हैं।
- IMEI नंबर और Find My Device से मोबाइल लॉक करके डेटा सुरक्षित रख सकते हैं।
- चोरी की शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है।
याद रखें, सावधानी जरूरी है। मोबाइल में हमेशा Gmail ID लॉगिन रखें और IMEI नंबर कहीं सुरक्षित लिखकर रखें।
और पढ़ें :
QR Code क्या है? मोबाइल से कैसे बनाएं और स्कैन करें
Facebook का Password कैसे Change करें? (Complete Guide)

Abhi Rajput, founder of EarnAbhi.in, is a tech lover with 6+ years of experience in SEO, digital tools, and smartphone troubleshooting. He writes simple, clear, and useful guides to help people solve real tech problems.