| Whatsapp Channel |
| Telegram channel |
Mobile Ko TV Se Kaise Connect Kare: अक्सर हम चाहते हैं कि Mobile की छोटी स्क्रीन पर जो Video, Photo या Game देखते हैं, उन्हें TV की बड़ी स्क्रीन पर Enjoy करें। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि मोबाइल को टीवी से कैसे जोड़ा जाए।
इस आर्टिकल में हम आपको आसान तरीकों से बताएंगे कि Mobile को TV से कैसे Connect करें, चाहे आपके पास Smart TV हो या Non-Smart TV।
TV के प्रकार
आजकल बाजार में मिलने वाले LED TV दो तरह के होते हैं –
- Smart TV – इसमें Android सिस्टम और WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मौजूद रहते हैं।
- Non-Smart TV – इसमें सीधे Apps का सपोर्ट नहीं होता, इसलिए Mobile से जोड़ने के लिए USB या HDMI की ज़रूरत पड़ती है।
Mobile Ko TV Se Connect Karne Ke Tarike
1. USB Cable के जरिए
अगर आपके पास Non-Smart TV है या Smart TV में WiFi/Bluetooth काम नहीं कर रहा है, तो USB केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें?
- Mobile की Settings में जाकर USB Debugging को Enable करें।
- USB केबल को Mobile और TV से कनेक्ट करें।
- अगर Connect न हो तो Mobile में File Transfer Mode चुनें।
- TV Remote से Menu खोलें और USB Option चुनें।
- कुछ सेकंड बाद Mobile की Files TV पर दिखाई देने लगेंगी।
2. WiFi Network से
Smart TV में WiFi फीचर होता है, जिसकी मदद से बिना तार के Mobile कनेक्ट किया जा सकता है।
स्टेप्स:
- TV ऑन करें और Remote से Settings में जाएं।
- Wireless Display Option चुनें।
- Mobile की Settings में जाकर Wireless Display या WiFi Direct को Enable करें।
- कुछ सेकंड में Mobile और TV Connect हो जाएंगे और आप वीडियो/फोटो बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे।
3. HDMI Cable से
लगभग हर LED TV में HDMI Port होता है। इसके लिए आपको MHL Micro HDMI Cable की ज़रूरत होगी।
कैसे इस्तेमाल करें?
- HDMI Cable का एक सिरा TV में और दूसरा Mobile में लगाएं।
- TV Remote से HDMI Mode चुनें।
- अब Mobile की Screen सीधे TV पर दिखाई देगी।
4. Bluetooth के जरिए
सभी Smart LED TV में Bluetooth का Option होता है।
स्टेप्स:
- Mobile और TV दोनों का Bluetooth ऑन करें।
- Pair करके Connect करें।
- अब आप Mobile की Files TV पर देख सकते हैं।
- ध्यान दें: इसमें सिर्फ Files (वीडियो, म्यूजिक, फोटो) दिखेंगे, लेकिन पूरी Mobile Screen Mirror नहीं होगी।
5. Anycast Device से
अगर आपके पास Non-Smart TV है और आप Wireless Connect करना चाहते हैं, तो Anycast Device का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें?
- Anycast को TV के HDMI Port और USB Port में लगाएं।
- TV को HDMI Mode पर सेट करें।
- Mobile को Anycast के WiFi से Connect करें।
- Play Store से Miracast App डाउनलोड करें और Connect पर क्लिक करें।
- अब Mobile की पूरी Screen TV पर Mirror हो जाएगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
आप चाहे कोई भी तरीका इस्तेमाल करें, लेकिन JioTV जैसे Apps Mobile से TV पर Screen Share करने पर Black Screen दिखा सकते हैं। इसलिए इससे कंफ्यूज न हों।
निष्कर्ष
अब आप जान गए होंगे कि Mobile को TV से कैसे Connect करें।
- Smart TV में आप WiFi, Bluetooth या Apps से Connect कर सकते हैं।
- Non-Smart TV में USB या HDMI Cable का इस्तेमाल करना होगा।
- अगर आप Wireless Experience चाहते हैं तो Anycast Device बेस्ट रहेगा।
आपको यह लेख कैसा लगा, हमें Comment में ज़रूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।
और पढ़ें :
QR Code क्या है? मोबाइल से कैसे बनाएं और स्कैन करें
Phone Hang Problem को Solve कैसे करें | Mobile Hang Out

Abhi Rajput, founder of EarnAbhi.in, is a tech lover with 6+ years of experience in SEO, digital tools, and smartphone troubleshooting. He writes simple, clear, and useful guides to help people solve real tech problems.