| Whatsapp Channel |
| Telegram channel |
PDF Kaise Banaye – दोस्तों, इस आर्टिकल में आप सीखेंगे कि पीडीएफ फाइल कैसे तैयार की जाती है। चाहे आपको Image to PDF कन्वर्ट करना हो, या फिर Google Drive, WhatsApp और CamScanner से PDF बनानी हो, यहाँ आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
आज की टेक्नोलॉजी में ज्यादातर काम मोबाइल पर ही हो जाते हैं और लोग यही चाहते हैं कि बिना ज्यादा मेहनत किए सबकुछ आसानी से हो जाए।
आपने PDF File का नाम जरूर सुना होगा। यह आजकल लगभग हर जगह इस्तेमाल होने लगी है।
कई बार हमें किसी डॉक्यूमेंट या फोटो को PDF में बदलना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर उस समय आपको तरीका न पता हो तो मुश्किल हो सकती है। इसलिए चलिए जानते हैं – PDF File क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है।
PDF क्या है? (What is PDF in Hindi)
PDF का पूरा नाम Portable Document Format (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट) है। यह एक खास प्रकार की फाइल होती है। जिस तरह वीडियो के लिए .MP4, और इमेज के लिए .JPG या .PNG फॉर्मेट होते हैं, उसी तरह PDF के लिए .PDF एक्सटेंशन होता है।
PDF फॉर्मेट को सबसे पहले Adobe Software Company ने तैयार किया था।
इस फाइल को कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट जैसे लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर आसानी से खोला जा सकता है। इसे प्रिंट करना भी काफी आसान होता है।
इसी कारण यह जल्दी ही लोकप्रिय हो गया और आज हर जगह इस्तेमाल होता है।
किसी भी टेक्स्ट या इमेज को PDF में कन्वर्ट कर सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही ईमेल, व्हाट्सएप या किसी भी प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर करना बेहद आसान है।
अगर आपके पास बहुत सारी इमेज या डॉक्यूमेंट हैं, तो उन्हें PDF में बदलने से फाइल साइज़ भी छोटा हो जाता है और भेजना भी आसान हो जाता है।
इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स को PDF में सेव करके आप Google Drive, Dropbox या OneDrive जैसी क्लाउड स्टोरेज में भी सुरक्षित रख सकते हैं।
PDF कैसे बनाएं? (Using CamScanner)
PDF बनाने के लिए आप CamScanner App का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप आपको Google Play Store पर आसानी से मिल जाएगी। डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें –
- ऐप खोलें और स्क्रीन पर दिख रहे इंटरफेस को बाईं तरफ स्वाइप करें।
- अब Use Now पर टैप करें।
- स्क्रीन के नीचे कैमरा आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे – डॉक्यूमेंट का फोटो लेकर PDF बनाना या फिर Import Files करके PDF तैयार करना।
- यदि आप Image to Text ऑप्शन चुनते हैं, तो फोटो को टेक्स्ट फॉर्मेट में भी PDF बना सकते हैं।
- अब फाइल या इमेज सेलेक्ट करें।
- ऊपर Import बटन दबाएं।
- इसके बाद स्क्रीन पर PDF आइकॉन पर क्लिक करें।
- कुछ ही सेकंड्स में आपकी PDF तैयार हो जाएगी। अब आप इसे कहीं भी सेव या शेयर कर सकते हैं।
Online PDF कैसे बनाएं?
अगर ऐप का तरीका पसंद न आए, तो आप Online PDF Maker Websites का उपयोग कर सकते हैं।
इनमें सबसे पॉपुलर साइट है – smallpdf.com।
इस वेबसाइट पर जाने पर आपको कई टूल्स फ्री में मिलते हैं, जैसे –
- PDF Edit करना
- अनचाहे Pages Delete करना
- फाइल Compress करके छोटा करना
- Word, Excel या Photo को PDF में बदलना
- PDF को पासवर्ड लगाकर सुरक्षित करना
- PDF को Word, Excel या JPG में कन्वर्ट करना
यानी कि एक ही जगह पर आपको PDF से जुड़ी लगभग हर सुविधा मिल जाएगी।
Google Drive से PDF कैसे बनाएं?
ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Google Drive ऐप पहले से ही इंस्टॉल रहती है। इसका उपयोग लोग आमतौर पर ऑनलाइन फाइल सेव करने के लिए करते हैं, लेकिन इससे आप PDF भी बना सकते हैं। तरीका बहुत आसान है –
- Google Drive खोलें और + आइकॉन पर क्लिक करें।
- अब Scan चुनें।
- जिस डॉक्यूमेंट की PDF बनानी है उसका फोटो लें।
- आप चाहे तो फोटो को क्रॉप कर सकते हैं, कलर एडजस्ट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर + आइकॉन से और पेज जोड़ सकते हैं।
- अब Save पर क्लिक करें।
- फाइल का नाम बदलें और फिर से Save करें।
- इसके बाद आपकी फाइल PDF बनकर Drive पर सेव हो जाएगी।
- अब तीन डॉट्स पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।
WhatsApp से PDF कैसे बनाएं?
WhatsApp से PDF बनाने के दो तरीके हैं –
तरीका 1: CamScanner का उपयोग
किसी चैट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे CamScanner से PDF बना सकते हैं।
तरीका 2: Export Chat + WPS Office
- किसी भी चैट को खोलें और ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब More > Export Chat चुनें।
- यहां Without Media सेलेक्ट करें और Gmail के जरिए खुद को भेज दें।
- मेल में आपको एक
.txtफाइल मिलेगी, उसे डाउनलोड करें। - अब WPS Office App (Play Store पर उपलब्ध) डाउनलोड करें।
- फाइल मैनेजर से txt फाइल खोलें और “Open With → WPS Office” चुनें।
- ऐप में तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Export to PDF चुनें।
- अब आपकी WhatsApp Chat PDF में कन्वर्ट हो जाएगी।
Photo को PDF कैसे बनाएं?
अक्सर लोग पूछते हैं कि Photo to PDF कैसे बनाएं। इसके लिए आप CamScanner, Smallpdf, Google Drive और WPS Office का उपयोग कर सकते हैं।
लगभग सभी तरीकों में फोटो से PDF बनाने की सुविधा मौजूद है।
निष्कर्ष – आज आपने क्या सीखा
इस आर्टिकल में आपने सीखा कि PDF क्या है और इसे मोबाइल से कैसे बनाते हैं।
हमने आपको CamScanner, Online Websites, Google Drive और WhatsApp से PDF बनाने के तरीके बताए।
आजकल PDF का उपयोग सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज और लगभग हर संस्था में होता है क्योंकि इसे आसानी से प्रिंट और शेयर किया जा सकता है।
इसीलिए यह जानना जरूरी है कि PDF कैसे बनाई जाती है। आपको यह आर्टिकल “PDF कैसे बनाएं?” कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं। अगर पोस्ट पसंद आए तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
और पढ़ें :
चोरी हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें? IMEI नंबर और Gmail से
QR Code क्या है? मोबाइल से कैसे बनाएं और स्कैन करें

Abhi Rajput, founder of EarnAbhi.in, is a tech lover with 6+ years of experience in SEO, digital tools, and smartphone troubleshooting. He writes simple, clear, and useful guides to help people solve real tech problems.