किसी भी मोबाइल या फोन को रीसेट कैसे करें?

Whatsapp Channel
Telegram channel

चाहे भारत हो या कोई और देश, आजकल लगभग हर व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर मोबाइल को रीसेट कैसे किया जाता है? यानी Phone Ko Reset Kaise Kare? ताकि आपके फोन की स्पीड बेहतर हो जाए, हैंग होने की परेशानी खत्म हो, अनचाही ऐप्स हट जाएं और आपका फोन बिल्कुल कंपनी जैसी डिफ़ॉल्ट सेटिंग पर वापस आ जाए।

अगर आप भी अपना फोन रीसेट करना चाहते हैं, तो बिना स्किप किए पूरा आर्टिकल पढ़ें और नीचे दिए गए स्टेप्स व इमेजेस की मदद से आसानी से फोन रीसेट करना सीखें।

फोन को रीसेट कैसे करें?

फोन को रीसेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल की सेटिंग्स को ओपन करें। यह हर कंपनी के फोन में मौजूद होता है।

स्टेप 2: सेटिंग्स खुलने के बाद आपको System Update, Additional Settings या System Management के अंदर Backup and Restore का विकल्प ढूँढना होगा।

स्टेप 3: अब अपने फोन के अनुसार Reset Phone या Reset Options पर टैप करें।
यहाँ आपके पास दो तरह के रीसेट के विकल्प मिलेंगे—

  1. केवल सेटिंग्स रीसेट करना
  2. पूरा फोन कंपनी की डिफ़ॉल्ट स्थिति में लाना (जैसा नया लिया था)

ध्यान रखें:
कंपनी रीसेट करने पर मोबाइल का सारा डेटा डिलीट हो जाएगा और आपका Google, Facebook जैसे सभी अकाउंट्स भी हट जाएंगे। इन्हें दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा।

स्टेप 4: अब आपको Erase All Data पर क्लिक करना है। इससे आपका पूरा डेटा मिट जाएगा और फोन बिलकुल फ्रेश होकर कंपनी सेटिंग में आ जाएगा।

स्टेप 5: रीसेट कंफर्म करने के लिए आपकी Google ID और अन्य अकाउंट्स दिखाई देंगे। यहाँ आपको एक बार फिर Erase Data पर टैप करना होगा।

स्टेप 6: अब फोन आपका पासवर्ड या पैटर्न लॉक मांगेगा। पासवर्ड डालते ही एक आखिरी बार Erase All Data पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपका फोन अपने-आप रीस्टार्ट होगा और कुछ ही मिनटों में बिल्कुल नए मोबाइल की तरह सेटअप स्क्रीन दिखने लगेगी।

अगर आपका फोन किसी दूसरी कंपनी का है तो रीसेट प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है।
अगर दिए गए ऑप्शन नहीं मिल रहे हैं तो सेटिंग्स में जाकर सर्च बार में reset या restore टाइप करके भी रीसेट का विकल्प ढूंढ सकते हैं।

फोन को रीसेट करने के फायदे

फोन रीसेट करने से कई लाभ होते हैं, जैसे—

  • फोन में मौजूद वायरस हट जाते हैं।
  • स्टोरेज बढ़ जाती है।
  • मोबाइल की स्पीड पहले से तेज हो जाती है।
  • बेकार या अनचाही ऐप्स हट जाती हैं।
  • सेटिंग से जुड़ी कई समस्याएँ ठीक हो जाती हैं।

फोन को रीसेट करने के नुकसान

जहाँ फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी होते हैं—

  • आपका सारा डेटा मिट सकता है, इसलिए पहले बैकअप जरूर लें या Pendrive/दूसरे फोन में ट्रांसफर कर लें।
  • सभी अकाउंट्स लॉगआउट हो जाते हैं, जिन्हें दोबारा लॉगिन करना पड़ता है।
  • फोटो, वीडियो जैसी पर्सनल फाइलें भी हट जाती हैं।
  • जरूरी ऐप्स जैसे WhatsApp, Facebook आदि दोबारा इंस्टॉल करने पड़ते हैं।
  • Play Store में अपनी Google ID फिर से डालनी होती है।

निष्कर्ष

आशा है कि इस लेख की मदद से आपने फोन को रीसेट करना अच्छी तरह सीख लिया होगा।
अगर फिर भी आपको मोबाइल रीसेट करने में दिक्कत आ रही है या अलग ब्रांड के फोन में विकल्प नहीं मिल रहे हैं, तो नीचे कमेंट में बताएं। हम आपको जरूर जवाब देंगे।
धन्यवाद!

और पढ़ें :

मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कैसे बढ़ाएं – जानिए 5 आसान तरीके

One Time Password क्या है | OTP की पूरी जानकारी

Leave a Comment