| Whatsapp Channel |
| Telegram channel |
अगर आपने हाल ही में अपना YouTube चैनल शुरू किया है, तो आपके मन में भी यही सवाल जरूर आया होगा कि यूट्यूब पर कितने views होने पर पैसे मिलते हैं और 1000 views पर कितनी कमाई होती है?
इस आर्टिकल में हम आपको YouTube से कमाई से जुड़ी सही और पूरी जानकारी देंगे।
तो चलिए, बिना स्किप किए पूरा लेख पढ़िए ताकि आपको साफ-साफ समझ आ जाए कि यूट्यूब से पैसे कब और कैसे मिलते हैं।
YouTube पर कमाई किन तरीकों से होती है?
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि यूट्यूब पर कमाई सिर्फ views पर depend नहीं करती, बल्कि कई तरीकों से होती है।
यूट्यूब पर पैसे कमाने के मुख्य साधन:
- AdSense Revenue (Ads)
- Sponsorships
- Affiliate Marketing
अब आइए जानते हैं कि इन तरीकों से आपको पैसे कैसे और कब मिलते हैं।
यूट्यूब से कमाई शुरू करने की शर्तें (Monetization Rules)
यूट्यूब से सीधे पैसे कमाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका चैनल monetize हो।
- Long Videos के लिए:
- 1000 subscribers
- 4000 घंटे का watch time (पिछले 12 महीनों में)
- Shorts के लिए:
- 1000 subscribers
- 10 मिलियन views (पिछले 90 दिनों में)
इन शर्तों को पूरा करने के बाद आपका चैनल YouTube Partner Program (YPP) से जुड़ जाएगा और AdSense के जरिए आपकी कमाई शुरू होगी।
Sponsorship से पैसे कब मिलते हैं?
कई बार ऐसा होता है कि चैनल monetize न होने पर भी क्रिएटर्स को पैसे मिलने लगते हैं।
- अगर आपके किसी वीडियो पर 10,000+ views आ जाते हैं, तो छोटे ब्रांड्स और कंपनियां आपको sponsorship offer कर सकती हैं।
- स्पॉन्सरशिप में कंपनी आपको एक link, product या service promote करने के लिए पैसे देती है।
उदाहरण: कुछ क्रिएटर्स बिना monetize हुए भी sponsorship से ₹1000-₹2000 तक कमा लेते हैं।
RPM क्या है और इसका क्या रोल है?
यूट्यूब पर आपकी कमाई का सीधा connection RPM (Revenue Per Mille) से होता है।
RPM मतलब 1000 views पर आपको कितने पैसे मिलेंगे।
- अगर आपका RPM ज्यादा है, तो 1000 views पर अच्छी कमाई होगी।
- अगर RPM कम है, तो views ज्यादा आने के बाद भी earning कम होगी।
RPM इस बात पर depend करता है कि आपका वीडियो किस category का है और ad किस country में दिख रहे हैं।
Long Videos बनाम Shorts – किससे ज्यादा कमाई होती है?
- Long Videos: इनमें RPM ज्यादा होता है। यानी 1000 views पर कमाई बेहतर होती है।
- Shorts: इनमें RPM काफी कम होता है। इसलिए लाखों views के बाद भी कमाई बहुत कम होती है।
अगर आप यूट्यूब से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो shorts के साथ-साथ long videos पर भी ध्यान देना जरूरी है।
यूट्यूब से कितने views पर पैसे मिलते हैं?
- Monetization होने के बाद: आपके वीडियो पर चाहे 1000 views हों या 10 लाख, AdSense के हिसाब से आपको earning मिलेगी।
- Monetization से पहले: अगर किसी वीडियो पर 10,000 से ज्यादा views आते हैं, तो sponsorship मिलने के chances होते हैं।
साफ है कि कमाई सिर्फ views पर depend नहीं करती, बल्कि monetization, RPM और content quality पर भी निर्भर करती है।
यूट्यूब से पैसे कैसे मिलते हैं?
यूट्यूब से पैसे कमाने के तीन मुख्य तरीके हैं:
- AdSense For YouTube
- आपके चैनल से होने वाली Ad revenue हर महीने 10-11 तारीख को AdSense में जुड़ जाती है।
- इसके बाद हर महीने की 21 तारीख को यह रकम आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।
- Sponsorship Deals
- Sponsorship से मिलने वाली payment ज्यादातर PayPal या direct bank transfer से मिलती है।
- Affiliate Marketing
- अगर आप अपने वीडियो में affiliate links डालते हैं और लोग उन links से खरीदारी करते हैं, तो आपको commission मिलता है।
यूट्यूब कितना commission काटता है?
यूट्यूब आपकी total earning का एक हिस्सा अपने commission के रूप में काटता है।
- Long Videos:
- 45% यूट्यूब का commission
- 55% आपकी earning
- Shorts:
- 55% यूट्यूब का commission
- 45% आपकी earning
इसके अलावा, AdSense में आपकी earning पर थोड़ा बहुत tax भी कटता है, जो आपके country और income के हिसाब से अलग होता है।
अंतिम शब्द
दोस्तों, उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको साफ समझ आया होगा:
- यूट्यूब से पैसे कब मिलते हैं?
- 1000 views पर कितनी कमाई होती है?
- Sponsorship और Affiliate से कमाई कैसे होती है?
- यूट्यूब कितना commission काटता है?
याद रखें, यूट्यूब से अच्छी कमाई करने के लिए सिर्फ views जरूरी नहीं हैं, बल्कि quality content, monetization और RPM पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।
अगर इस विषय में आपका कोई सवाल है तो आप हमें नीचे comment में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!
और पढ़ें :
YouTube पर Tags और Hashtags में क्या अंतर है? | YouTube SEO
PDF कैसे बनाए? Mobile से PDF कैसे बनाएं?

Abhi Rajput, founder of EarnAbhi.in, is a tech lover with 6+ years of experience in SEO, digital tools, and smartphone troubleshooting. He writes simple, clear, and useful guides to help people solve real tech problems.