Gmail ID का पासवर्ड कैसे पता करें सिर्फ 5 मिनट में

Whatsapp Channel
Telegram channel

Gmail Password Kaise Pata Kare – अक्सर लोग अपना Gmail अकाउंट पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसा होना आम बात है क्योंकि दुनियाभर में लाखों लोग गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपना Gmail Password भूल गए हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां बताए गए 7 आसान तरीकों से आप अपना Gmail पासवर्ड बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि Gmail का पासवर्ड कैसे पता करें।

नोट: आजकल गूगल ने अकाउंट सुरक्षा को और मजबूत बना दिया है। इसी वजह से एक बार में सभी 7 तरीकों का उपयोग नहीं किया जा सकता। इनमे से आपको रैंडम तरीके से 4 विकल्प दिए जाएंगे। अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है तो आसानी से समस्या हल हो जाएगी, और अगर नंबर नहीं है तो बाकी विकल्प आजमाने होंगे।

Gmail का पासवर्ड कैसे पता करें

Gmail का पासवर्ड वापस पाने के लिए जरूरी है कि अकाउंट आपका ही हो और आप उसकी पहचान साबित कर सकें। पासवर्ड रिकवर करने या नया पासवर्ड सेट करने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक विकल्प होना चाहिए:

  • Last Password (जो आपको याद हो)
  • पहले से लॉगिन मोबाइल
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (अकाउंट बनाते समय दिया गया)
  • जुड़ा हुआ दूसरा Gmail अकाउंट
  • अकाउंट क्रिएशन की तारीख (महीना और साल)
  • रिकवरी ईमेल (अकाउंट बनाते समय जोड़ा गया)
  • अन्य ईमेल आईडी

1. अंतिम याद पासवर्ड से Gmail का पासवर्ड पता करें

  1. सबसे पहले Gmail लॉगिन पेज खोलें और अपनी Gmail ID डालकर Next पर क्लिक करें।
  2. पासवर्ड पूछे जाने पर Forgot Password चुनें और फिर से वही Gmail ID डालें।
  3. अब आपके सामने “Enter the last password you remember” का विकल्प आएगा। इसमें वह पासवर्ड डालें जो आपने पहले कभी इस्तेमाल किया था।
  4. अगर पासवर्ड सही है तो नया पासवर्ड सेट करने का पेज खुल जाएगा।
  5. अगर आपको पुराना पासवर्ड बिल्कुल भी याद नहीं है तो Try another way पर क्लिक करें।

2. मोबाइल नंबर के बिना Gmail पासवर्ड पता करें

अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है लेकिन आपका Gmail अकाउंट पहले से किसी मोबाइल में लॉगिन है, तो इस तरीके से पासवर्ड बदला जा सकता है:

  1. Forgot Password → Try another way चुनें।
  2. अब आपको पूछा जाएगा कि क्या आपके पास वह मोबाइल है जिसमें अकाउंट पहले से लॉगिन है।
  3. अगर हां, तो गूगल उस मोबाइल पर एक Notification भेजेगा।
  4. उसमें दिए गए अंक को चुनना होगा या फिर सिर्फ Yes दबाना होगा।
  5. सही विकल्प चुनते ही आपका अकाउंट वेरीफाई हो जाएगा और पासवर्ड बदलने का पेज खुल जाएगा।
  6. अब नया पासवर्ड डालें और अकाउंट का उपयोग करें।

3. मोबाइल नंबर से Gmail पासवर्ड पता करें

  1. अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है तो Forgot Password के बाद Try another way पर क्लिक करें।
  2. अब गूगल आपसे मोबाइल नंबर कन्फर्म करने को कहेगा।
  3. नंबर कन्फर्म करते ही उसी पर एक OTP भेजा जाएगा।
  4. OTP डालने के बाद आपके सामने पासवर्ड बदलने का विकल्प खुल जाएगा।
  5. यहां नया पासवर्ड सेट करें और Gmail का उपयोग करें।
  6. अगर नंबर उपलब्ध नहीं है तो “I don’t have my phone” पर क्लिक कर दूसरा तरीका चुनें।

4. अकाउंट क्रिएशन डेट से Gmail पासवर्ड पता करें

  1. अगर आपको याद है कि आपने किस महीने और साल में Gmail अकाउंट बनाया था तो यह तरीका काम आएगा।
  2. “I don’t have my phone” पर क्लिक करने के बाद आपको Month और Year सेलेक्ट करना होगा।
  3. इसके बाद रिकवरी ईमेल डालना होगा।
  4. उस ईमेल पर एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा।
  5. कोड सही डालते ही पासवर्ड बदलने का पेज खुल जाएगा।

5. दूसरे Email Account से Gmail पासवर्ड पता करें

  1. अगर ऊपर बताए गए सभी विकल्प काम नहीं करते, तो आप किसी अन्य ईमेल या Gmail अकाउंट को सबमिट कर सकते हैं।
  2. गूगल आपकी रिक्वेस्ट की जांच करेगा और 3 से 5 वर्किंग डेज में रिजल्ट देगा।
  3. अगर रिकवरी सफल रही तो आपको ईमेल के जरिए जानकारी मिलेगी।
  4. फिर लिंक पर क्लिक कर नया पासवर्ड सेट करें और अपने अकाउंट का इस्तेमाल करें।

6. Help Centre से मदद लें

अगर सभी तरीके काम न करें, तो आप Gmail Help Centre पर जाकर अपनी समस्या सबमिट कर सकते हैं।
गूगल की टीम आपके केस की जांच करेगी और आपको समाधान बताएगी।

निष्कर्ष

अब आपको पता चल गया होगा कि Gmail ID का पासवर्ड कैसे पता करें। इन तरीकों से आप आसानी से अपना Gmail अकाउंट रिकवर कर सकते हैं। अगर किसी स्टेप में परेशानी आए तो कमेंट में पूछ सकते हैं, आपकी मदद जरूर की जाएगी।

अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर करना न भूलें।

और पढ़ें :

Gmail Mobile Number Change Kaise Kare (2025) – Step by Step Guide

Phone Hang Problem को Solve कैसे करें | Mobile Hang Out

Leave a Comment