YouTube पर Tags और Hashtags में क्या अंतर है? | YouTube SEO

Whatsapp Channel
Telegram channel

दोस्तों! अक्सर नए यूट्यूब क्रिएटर्स के मन में यह सवाल होता है कि YouTube Tags और Hashtags में फर्क क्या है? दोनों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ताकि चैनल ग्रो हो सके?
अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहाँ हम विस्तार से जानेंगे कि टैग्स और हैशटैग्स कहाँ और क्यों उपयोग किए जाते हैं और इनमें क्या अंतर है।

Tags और Hashtags कहाँ इस्तेमाल होते हैं?

  • Tags: जब आप कंप्यूटर से YouTube पर वीडियो अपलोड करते हैं, तो अपलोड पेज पर ही टैग्स डालने का ऑप्शन मिलता है। लेकिन मोबाइल से अपलोड करने पर यह ऑप्शन तुरंत नहीं मिलता, बल्कि वीडियो पब्लिश होने के बाद एडिट करके टैग्स ऐड करने होते हैं।
  • Hashtags: इनका इस्तेमाल वीडियो की डिस्क्रिप्शन में किया जाता है। कई लोग इन्हें टाइटल में भी लिखते हैं, लेकिन बेहतर है कि आप इन्हें डिस्क्रिप्शन के आखिर में लगाएँ।

YouTube Tags क्यों जरूरी हैं?

टैग्स डालने से YouTube का एल्गोरिद्म समझ पाता है कि आपका वीडियो किस टॉपिक पर है, किस कैटेगरी में आता है और किन लोगों तक इसे पहुँचाना चाहिए।

हालाँकि YouTube टाइटल और डिस्क्रिप्शन से भी कंटेंट समझ लेता है, लेकिन टैग्स एक एक्स्ट्रा सपोर्ट की तरह काम करते हैं।
टैग्स SEO (Search Engine Optimization) के लिए भी उपयोगी होते हैं। इससे आपका वीडियो YouTube Search और Suggested Videos में दिखने के चांस बढ़ जाते हैं।

टैग्स आप कॉमा या एंटर बटन का इस्तेमाल करके आसानी से डाल सकते हैं।
उदाहरण:
youtube seo tips, video ranking tricks, mobile me youtube tags kaise dale

Hashtags क्यों उपयोग किए जाते हैं?

Hashtags भी एल्गोरिद्म को वीडियो का टॉपिक समझने में मदद करते हैं, लेकिन इनका असर थोड़ा अलग होता है।
जब आप कोई हैशटैग डालते हैं, तो आपका वीडियो उसी हैशटैग से जुड़ी वीडियो की लिस्ट में भी दिखाई देने लगता है।

हैशटैग्स डिस्क्रिप्शन में, खासकर अंत में लगाने चाहिए।
उदाहरण:
#technology #youtubeSEO #tipsandtricks #viralvideo

Hashtags वीडियो को ट्रेंड में लाने और ज्यादा ऑडियंस तक पहुँचाने में मदद करते हैं।

Tags और Hashtags में मुख्य अंतर

विशेषताTagsHashtags
कहाँ इस्तेमाल होते हैंअपलोड पेज पर (कंप्यूटर) या एडिट करने के बाद (मोबाइल)टाइटल या डिस्क्रिप्शन में
मकसदYouTube को वीडियो का कंटेंट समझाने के लिएदर्शकों को सर्च और ट्रेंड में वीडियो ढूँढने में मदद करना
फॉर्मेटसाधारण कीवर्ड (जैसे: mobile me password reset kaise kare)# के साथ (जैसे: #technology)
सर्च/SEO प्रभाववीडियो को रैंकिंग और सर्च में थोड़ी मदद करता हैट्रेंडिंग और वायरल पहुँच बढ़ाने में ज्यादा मदद करता है

क्या Tags से वीडियो वायरल होती है?

टैग्स लगाने से वीडियो वायरल होने की गारंटी नहीं है। हाँ, SEO बेहतर होता है और वीडियो सही ऑडियंस तक पहुँच पाती है।
कई बार केवल टाइटल और डिस्क्रिप्शन के दम पर भी वीडियो वायरल हो जाती है। लेकिन फिर भी टैग्स डालना ज़रूरी है ताकि वीडियो को अतिरिक्त SEO सपोर्ट मिल सके।

क्या Hashtags से वीडियो वायरल होती है?

Hashtags से वीडियो वायरल होने के चांस टैग्स से ज्यादा होते हैं, क्योंकि ये वीडियो को ट्रेंडिंग लिस्ट में भी ले आते हैं।
लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि केवल हैशटैग्स लगाने से वीडियो वायरल हो जाए। अगर कंटेंट में कंपटीशन ज्यादा है तो वायरल होना मुश्किल हो सकता है। फिर भी, Hashtags का सही उपयोग करने से वीडियो के पहुँचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने सीखा कि YouTube Tags और Hashtags में क्या अंतर है और दोनों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
संक्षेप में –

  • Tags YouTube को आपके वीडियो का टॉपिक समझाते हैं।
  • Hashtags वीडियो को सर्च और ट्रेंड में आगे लाने में मदद करते हैं।

उम्मीद है अब आपकी टैग्स और हैशटैग्स से जुड़ी सारी कंफ्यूजन दूर हो गई होगी। अगर फिर भी कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

और पढ़ें :

PDF कैसे बनाए? Mobile से PDF कैसे बनाएं?

चोरी हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें? IMEI नंबर और Gmail से

Leave a Comment