गूगल या जीमेल अकाउंट कैसे डिलीट करें – सही तरीका

Whatsapp Channel
Telegram channel

Google Account Delete Kaise Kare: दोस्तों, आप सभी Google या Gmail अकाउंट का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। लेकिन कई बार कुछ ऐसी स्थिति आती है जब हमें अपना Google अकाउंट डिलीट करने की जरूरत पड़ जाती है। चूंकि यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है, इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Gmail अकाउंट को अस्थायी (Temporary) या स्थायी (Permanent) रूप से कैसे हटाया जाता है।

अगर आप अपना Google अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जान लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले, वह Google अकाउंट आपका खुद का होना चाहिए और उसका पासवर्ड आपके पास होना चाहिए। दूसरा, उसमें Recovery Email या Phone Number लिंक्ड होना चाहिए। अगर आपके अकाउंट में Two-Step Verification ऑन है, तो मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।
अब आइए जानते हैं कि Gmail (Google) अकाउंट को कैसे डिलीट करें।

अगर आपको Google Account का पासवर्ड नहीं पता, तो यहां क्लिक करें।

गूगल अकाउंट डिलीट करने का तरीका

अपने Google या Gmail अकाउंट को हटाने के लिए, सबसे पहले अपने ब्राउज़र में myaccount.google.com पर जाएं।
अब प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और जिस Gmail ID को हटाना है, उसे सेलेक्ट करें।
इसके बाद Data & Privacy टैब में जाकर Delete your Google Account पर क्लिक करें।

अगर वह Gmail ID आपके मोबाइल में ऐड नहीं है, तो नीचे दिए गए 1 से 5 तक के स्टेप्स को फॉलो करें और फिर आगे के स्टेप्स जारी रखें।

[1] अपने मोबाइल की Settings > Accounts > Google में जाएं और Add Account पर क्लिक करें।
वेबपेज खुलने पर आपको लॉगिन इंटरफेस दिखाई देगा।

[2] अब उस Gmail ID को डालें जिसे आप हटाना चाहते हैं, फिर Next पर क्लिक करें।

[3] नए पेज पर अपने Gmail अकाउंट का Password दर्ज करें और Next बटन दबाएं।

[4] अगर आपके Google अकाउंट में 2-Step Verification ऑन है, तो आपके मोबाइल नंबर या किसी अन्य डिवाइस पर OTP या Confirmation आएगा। अपनी सुविधा के अनुसार वेरिफाई करें।

[5] आगे कुछ विकल्प आएंगे, जिनमें आपको Yes I’m in और I agree पर क्लिक करना होगा।

[6] अब वह Google अकाउंट आपके मोबाइल में ऐड हो जाएगा, जिससे आप उसे आगे डिलीट कर सकते हैं।

[7] अब फिर से अपने ब्राउज़र में myaccount.google.com ओपन करें, जहां आपकी प्रोफाइल स्क्रीन नजर आएगी।

[8] प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके उस अकाउंट को सेलेक्ट करें जिसे आप हटाना चाहते हैं।

[9] इसके बाद Data and privacy टैब में जाएं और नीचे स्क्रॉल करें। अब Delete your Google Account पर क्लिक करें।
(ध्यान रखें — यहां एक और विकल्प Delete a Google service भी होगा, लेकिन उस पर क्लिक न करें।)

[10] अगले पेज पर अपने उसी अकाउंट का पासवर्ड डालें और Next पर क्लिक करें।

[11] अब नीचे स्क्रॉल करें और दिखाए गए दोनों बॉक्स पर टिक लगाकर DELETE ACCOUNT बटन पर क्लिक करें।

[12] बस! अब आपका Google Account डिलीट हो चुका है
अगर आप चाहें तो 20 दिनों के भीतर इसे फिर से Recover कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अकाउंट का Password या Phone Number चाहिए होगा।
लेकिन 20 दिन बाद यह अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट (Permanently Delete) हो जाएगा, जिसे कोई भी रिकवर नहीं कर सकता।

और पढ़ें :

Gmail ID का पासवर्ड कैसे पता करें सिर्फ 5 मिनट में

Gmail Mobile Number Change Kaise Kare (2025) – Step by Step Guide

गूगल अकाउंट मोबाइल से Remove कैसे करें

अगर आपने अकाउंट को डिलीट तो कर दिया है लेकिन वह अभी भी आपके मोबाइल से रिमूव नहीं हुआ है,
या फिर आप केवल किसी एक डिवाइस से Google अकाउंट हटाना चाहते हैं (बिना उसे डिलीट किए),
तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं —

  1. अपने मोबाइल की Settings खोलें।
  2. अब Accounts विकल्प पर टैप करें।
  3. Google पर क्लिक करें।
  4. यहां आपको सभी जुड़े हुए Google अकाउंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
  5. जिस अकाउंट को हटाना है, उसे चुनें।
  6. ऊपर दाईं ओर More या तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करें।
  7. अब Remove Account पर टैप करें।

इसके बाद वह अकाउंट आपके मोबाइल से हट जाएगा, लेकिन डिलीट नहीं होगा।
अगर बाद में आप चाहें तो उसी अकाउंट को फिर से किसी भी डिवाइस में लॉगिन कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल में हमने आपको Google Account Delete करने और उसे मोबाइल से Remove करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपने अपने Google अकाउंट को सफलतापूर्वक डिलीट या रिमूव कर लिया होगा।

अगर इस प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।
और हां, अगर यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि दूसरों की भी मदद हो सके।

और पढ़ें :

Mobile Ko TV Se Kaise Connect Kare? स्मार्ट टीवी और नॉन-स्मार्ट टीवी दोनों में

PDF कैसे बनाए? Mobile से PDF कैसे बनाएं?

Leave a Comment