मोबाइल नंबर से जीमेल या ईमेल आईडी कैसे पता करें?

Whatsapp Channel
Telegram channel

अगर आपने अपनी Gmail ID भूल दी है और समझ नहीं पा रहे कि Mobile Number Se Email ID Kaise Pata Kare? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में मैं आपको मोबाइल नंबर की मदद से ईमेल एड्रेस ढूँढने का पूरा तरीका बताने वाला हूँ, ताकि आप आसानी से अपनी Gmail ID रिकवर कर सकें।

अगर आप अपना भूला हुआ Gmail या किसी दोस्त का Gmail पता करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को आखिर तक ध्यान से पढ़ें। यहाँ मैं आपको तस्वीरों के साथ ऐसे ज़रूरी स्टेप्स बताऊँगा जिनसे आप अपना Gmail Address आसानी से पता लगा पाएँगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Mobile नंबर से Email ID कैसे पता करें?

मोबाइल नंबर से Gmail ID पता करना बहुत मुश्किल नहीं है। आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना होता है। नीचे दिए गए चरणों की मदद से आप अपनी या किसी दोस्त की ईमेल ID जान सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आपके फोन में इंटरनेट चल रहा हो।

मोबाइल नंबर से जीमेल आईडी पता करने के स्टेप्स:

  • सबसे पहले अपने फोन में Chrome ब्राउज़र खोलें और Incognito Mode चालू कर लें।
  • अब एड्रेस बार में gmail.com टाइप करके Google Account साइन इन पेज पर जाएँ।
  • यहाँ आपको ईमेल डालने का विकल्प दिखेगा। इसके नीचे मौजूद Forgot Email पर क्लिक करें।
  • अब आपको Mobile Number या Recovery Email दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। इसी की मदद से आप ईमेल आईडी का पता लगा सकते हैं।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Next पर टैप करें।
  • अब उस Gmail ID पर दर्ज नाम भरें। अगर उपनाम (Surname) याद हो तो डाल दें, नहीं तो सिर्फ First Name भी काफी है। फिर Next पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Google आपके दिए हुए नंबर पर OTP भेजेगा। आपको Send पर क्लिक करना है।
  • अब आपके फोन पर 6 अंकों का OTP आएगा। इसे भरकर Next पर टैप करें।
  • जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे, स्क्रीन पर आपका नाम और Gmail Address दिखाई देगा।

मेरे मोबाइल नंबर से ईमेल क्यों नहीं मिल रहा?

अगर आपके नंबर से ईमेल एड्रेस नहीं मिल रहा, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं—

  • आपने गलत फोन नंबर डाला हो।
  • Gmail ID से आपका रिकवरी नंबर हट चुका हो।
  • अकाउंट के साथ किसी तरह की सुरक्षा समस्या हो।
  • डाला गया नाम ईमेल में लिखा हुआ नाम से मेल न खाता हो।
  • OTP गलत भर दिया गया हो।

क्या किसी दूसरे का ईमेल फोन नंबर से पता कर सकते हैं?

हाँ, आप किसी दूसरे व्यक्ति की Gmail ID मोबाइल नंबर से पता लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें होती हैं।
Google वेरीफिकेशन मांगता है, यानी उस नंबर पर आए OTP को डालना जरूरी है। OTP डालने के बाद ही आप ईमेल एड्रेस देख पाएंगे।

ध्यान रखें—
किसी का अकाउंट हैक करना या बिना अनुमति ईमेल निकालना ग़लत है।
और बिना OTP के आप तभी पता लगा सकते हैं जब दूसरे व्यक्ति का Two-Step Verification बंद हो।

ईमेल पता करने का दूसरा तरीका क्या है?

अगर आपके पास रिकवरी मोबाइल नंबर नहीं है, तो आप रिकवरी ईमेल की मदद भी ले सकते हैं।
Google अकाउंट बनाते समय एक दूसरी ईमेल ID को रिकवरी के लिए जोड़ा जाता है।
अगर यह रिकवरी ईमेल आपको याद है, तो उसकी मदद से भी आप अपनी Gmail ID आसानी से पता लगा सकते हैं।

अंतिम शब्द

उम्मीद है कि इस लेख की मदद से आपने अपना भूला हुआ ईमेल एड्रेस ढूँढना सीख लिया होगा। यानी अब आपको समझ में आ गया होगा कि Mobile Number Se Email Ka Pata Kaise Kare?
साथ ही आपने ईमेल पता करने का दूसरा तरीका भी जान लिया होगा।

अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
धन्यवाद!

और पढ़ें :

किसी भी मोबाइल या फोन को रीसेट कैसे करें?

गूगल या जीमेल अकाउंट कैसे डिलीट करें – सही तरीका

Leave a Comment