यूट्यूब पर टैग और हैशटैग में क्या अंतर है? – YouTube SEO

Whatsapp Channel
Telegram channel

Tags Aur Hashtags Me Kya Antar Hai:नमस्ते दोस्तों! आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें YouTube के Tags और Hashtags में क्या फर्क होता है, यह समझने में दिक्कत होती है। साथ ही यह भी नहीं पता चलता कि इन दोनों का इस्तेमाल कैसे किया जाए ताकि YouTube चैनल को ग्रो करवाया जा सके। इस लेख में हम YouTube Tags और Hashtags के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे आपकी दोनों के बीच की कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

इसलिए पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको हर जानकारी सही तरीके से समझ में आए।
चलिए शुरू करते हैं।

Tags और Hashtags कहाँ उपयोग किए जाते हैं?

YouTube में Tags और Hashtags का इस्तेमाल वीडियो अपलोड करते समय किया जाता है।

  • जब आप कंप्यूटर से वीडियो अपलोड करते हैं, तब आपको टैग डालने का विकल्प तुरंत दिखाई देता है।
  • और जब आप मोबाइल से वीडियो अपलोड करते हैं, तो upload के दौरान टैग का ऑप्शन नहीं मिलता। यह आपको वीडियो अपलोड होने के बाद Edit सेक्शन में जाकर मिलता है।

वहीं Hashtags का उपयोग वीडियो की डिस्क्रिप्शन में किया जाता है। कुछ लोग shorts वीडियो में इन्हें टाइटल में भी लिख देते हैं, लेकिन सही तरीका है कि इन्हें डिस्क्रिप्शन के बिलकुल अंत में इस्तेमाल किया जाए।

Tags क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं?

जब हम YouTube पर कोई वीडियो अपलोड करते हैं, तो Tags लगाने से YouTube Algorithm को यह समझने में मदद मिलती है कि—

  • वीडियो किस बारे में है
  • किस टॉपिक से जुड़ी है
  • किस कैटेगरी में आती है
  • इसे किन दर्शकों तक पहुंचाना चाहिए

हालाँकि YouTube टाइटल और डिस्क्रिप्शन को ज्यादा महत्व देता है, लेकिन Tags एक अतिरिक्त संकेत की तरह काम करते हैं, जिससे Algorithm वीडियो की कैटेगरी को और अच्छे से पहचान पाता है।

Tags का उपयोग SEO (Search Engine Optimization) में भी होता है, जिससे—

  • वीडियो YouTube Search में
  • और YouTube Recommend/Related Videos में

अच्छी तरह से दिखाई देती है।

Tags को हम comma या enter दबाकर आसानी से जोड़ सकते हैं।

यूट्यूब पर टैग और हैशटैग में क्या अंतर है? – YouTube SEO

Hashtags क्यों उपयोग किए जाते हैं?

Hashtags भी वीडियो के बारे में जानकारी देने में मदद करते हैं, लेकिन इनका तरीका थोड़ा अलग होता है।
जब हम किसी Hashtag का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी वीडियो उस Hashtag से जुड़े सभी वीडियोज़ की लिस्ट में शामिल हो जाती है।

इनका उपयोग—

  • वीडियो की डिस्क्रिप्शन
  • या कुछ लोग टाइटल में भी

करते हैं, लेकिन सही उपयोग डिस्क्रिप्शन के अंत में करना चाहिए।

उदाहरण:

#technology #tipsandtricks #finance #mobilereviews #computer #windows11 #entertainment #viralvideo

ये Hashtags वीडियो को ट्रेंड और वायरल करने में मदद करते हैं और YouTube SEO के लिए भी जरूरी माने जाते हैं।

टैग्स और हैशटैग्स में अंतर क्या है?

अब इन दोनों के बीच का फर्क समझते हैं—

विशेषताटैग्सहैशटैग्स
कहाँ उपयोग होतेकंप्यूटर से अपलोड करते समय Tags सेक्शन में, और मोबाइल से अपलोड करते समय वीडियो एडिट करने परटाइटल या डिस्क्रिप्शन में
मकसदYouTube को वीडियो का कंटेंट समझाने के लिएदर्शकों को वीडियो खोजने में मदद के लिए
फॉर्मेटसाधारण कीवर्ड (जैसे: Mobile me password kaise badle)# का उपयोग (जैसे #technology)
सर्च में असररैंकिंग और Reach में थोड़ा प्रभाववायरल और ट्रेंड में आने के ज्यादा मौके

क्या Tags लगाने से वीडियो वायरल होती है?

Tags लगाने से वीडियो वायरल होने की संभावना रहती है, लेकिन यह कोई गारंटी नहीं है।
कई बार सिर्फ अच्छा टाइटल और डिस्क्रिप्शन भी वीडियो को वायरल कर देते हैं।
फिर भी SEO बेहतर करने के लिए टैग्स का उपयोग जरूर करना चाहिए।

क्या Hashtags लगाने से वीडियो वायरल होती है?

Hashtags की मदद से वीडियो वायरल होने के मौके Tags से ज्यादा होते हैं।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार हैशटैग लगाते ही वीडियो वायरल हो जाएगी।
कई बार कंटेंट में ज्यादा Competition होने के कारण अच्छे Hashtags होने के बावजूद वीडियो नहीं चलती।

फिर भी Hashtags का उपयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये वीडियो के सर्च और ट्रेंड में आने के चांसेस बढ़ाते हैं।

अन्तिम शब्द

उम्मीद है कि इस लेख YouTube पर Tags और Hashtags में क्या अंतर है से आपकी सभी कंफ्यूजन दूर हो गई होगी और आपने इनके उपयोग के बारे में सही जानकारी प्राप्त की होगी। अगर अब भी आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

और पढ़ें :

YouTube Channel को तेजी से ग्रो कैसे करें? 11 असरदार टिप्स और ट्रिक्स

YouTube से 1000 व्यू में कितने पैसे मिलते हैं? सही जानकारी

Leave a Comment